Advertisement
नीतीश कुमार का लोकसभा चुनाव के पहले 'राष्ट्रीय अभियान', निकाले जाने लगे मायने

माना जा रहा है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के आने के बाद कांग्रेस बैकफुट पर है, जिसका लाभ उठाने के लिए जदयू ने ऐसी रणनीति बनाई है। इसमें कोई शक नहीं कि सभी भाजपा विरोधी दलों को एक मंच पर लाने के सूत्रधार नीतीश कुमार को माना जाता है। लेकिन, पटना की बैठक को छोड़कर इस गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस करती दिखी। ऐसे में नीतीश इस अभियान के जरिए कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दलों को एक संदेश देना चाहते हैं।
भाजपा के प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि नीतीश की राजनीति में अस्तित्व समाप्त हो चुका है। अब वे अपने ' नेशनल ड्रीम' को पूरा करने को लेकर पैंतरे कर रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी, अन्य प्रदेश में कोई नामलेवा नहीं। ऐसे पार्टी के नेता अगर राष्ट्रीय स्तर पर सपना देखे तो भगवान ही मालिक।
जदयू के नेता और बिहार के मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार की वाराणसी में रैली की घोषणा होते ही भाजपा वालों को सर्दी में भी पसीना आ रहा है। यह रैली अंगड़ाई है। बिहार में हमेशा इतिहास लिखा गया है। हमारे नेता विकास के लिए जाने जाते हैं, जाति के लिए नहीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


