Nitish Kumar makes unscheduled visit to Delhi, may finalise seat sharing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:37 pm
Location
Advertisement

नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, सीट बंटवारे पर लग सकती है अंतिम मुहर

khaskhabar.com : सोमवार, 17 सितम्बर 2018 8:45 PM (IST)
नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, सीट बंटवारे पर लग सकती है अंतिम मुहर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नीतीश की इस दिल्ली यात्रा के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। नीतीश सोमवार को दोपहर के बाद पटना से दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में रह सकते हैं।

इधर, नीतीश की यात्रा को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। जद (यू) सूत्रों के मुताबिक, नीतीश इस यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराएंगे तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को भी अंतिम रूप देंगे।

रविवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं हैं। सम्मानजनक रूप से जद (यू) को सीटें मिल रही हैं।

इसके पूर्व जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कहा था कि सितंबर के अंत तक लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटावारे को लेकर स्थिति सपष्ट हो जाएगी।

इधर, चुनाव के रणनीतिकार प्रशांत कुमार के जद (यू) में शामिल हो जाने के बाद पार्टी के नेता उत्साहित हैं। समझा जाता है कि सीट बंटवारे से लेकर चुनाव लड़ने तक की रणनीति बनाने में प्रशांत मुख्य भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement