Advertisement
नीतीश कुमार ने बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर को व्यवस्थित रखने और यहां प्रशिक्षण पाने वाले छात्रों की सुविधाओं का ख्याल रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके, उनका भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए हम लोग कृतसंकल्पित हैं।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


