Advertisement
नीतीश कुमार ने 1,433 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बताया गया कि 1,433 पुलिस वाहनों में 5जी तकनीक एवं अत्याधुनिक जीपीएस डिवाइस भी लगाये गये हैं, जिसके माध्यम से वाहनों का लोकेशन पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर से ट्रैक करने के अलावा समन्वय भी स्थापित किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि डायल-112 की सुविधा प्राप्त करने के लिए पीड़ित व्यक्ति ई-मेल, 112 ऐप, पैनिक बटन एवं एसएमएस के माध्यम से आपातकालीन सेवा प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


