Nitish Kumar corruption Dhritarashtra says Tejashwi Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:52 pm
Location
Advertisement

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के ‘धृतराष्ट्र’ : तेजस्वी यादव

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 जून 2018 3:50 PM (IST)
नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के ‘धृतराष्ट्र’ : तेजस्वी यादव
पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का धृतराष्ट्र कहा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अधिकारियों के स्थानातंरण (तबदाला) को लेकर खुली बोली लग रही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र बने हुए हैं। उनकी नाक के नीचे स्थानांतरण-नियुक्ति के नाम पर भाजपाई मंत्रियों और उनके चहतों ने ‘तबादला मंडी’ में सरेआम अपनी दुकानें सजाकर रेट फिक्स किया हुआ है। एकदम खुल्लम-खुल्ला, जो अधिकारी बोली लगाकर मनपसंद जगह जाएगा, वह क्या लूट नहीं मचाएगा?’’

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, ‘‘बिहार में जून महीने में ट्रान्स्फर-पोस्टिंग के नाम पर तबादला इंडस्ट्री मे 200 करोड़ रुपये का अवैध निवेश हो रहा है। खुली बोली लग रही है। सभी मंत्री जान रहे हैं पता नहीं कब कुर्सी बाबू की अंतरात्मा पलटी मार जाए, इसलिए सब तीन साल की अनिवार्यता दरकिनार कर ‘मास लेवल’ पर तबादले कर लूट मचाए हुए हैं।’’



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement