Nitish cabinet expanded in Bihar, 30 MLAs took oath as ministers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:41 pm
Location
Advertisement

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 31 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ, मंत्रियों के विभागों की देखें लिस्ट

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 अगस्त 2022 2:11 PM (IST)
नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 31 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ, मंत्रियों के विभागों की देखें लिस्ट
पटना । बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार किया गया। नीतीश मंत्रिमंडल में 31 विधायकों, विधान पार्षदों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश कैबिनेट में जदयू ने करीब करीब एनडीए में रहे मंत्रियों पर ही विश्वास जताया है।

जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, शीला मंडल को फिर से मंत्री बनाया गया है जबकि राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन भी नीतीश मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल रहे हैं।

राजद कोटे से आलोक मेहता, कार्तिकेय सिंह, ललित यादव, समीर महासेठ, प्रो चंद्रशेखर मंत्री बनाए गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में पांच-पांच मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। पहले राउंड में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम ने शपथ ली।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement