Nirbhaya rape case: Home Ministry recommends dismissal of mercy plea of ​​convict-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:34 pm
Location
Advertisement

Nirbhaya Rape Case : गृह मंत्रालय ने दोषी की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019 10:24 PM (IST)
Nirbhaya Rape Case : गृह मंत्रालय ने दोषी की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के दोषियों में से एक की दया याचिका को खारिज करने की राष्ट्रपति से सिफारिश की है। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि दोषी विनय शर्मा की दया याचिका के संदर्भ में फाइल राष्ट्रपति भवन को भेज दी गई है।

इसके पहले दिल्ली सरकार ने 2012 के निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषियों में से एक की दया याचिका को खारिज किए जाने की रविवार को 'मजबूती से सिफारिश' की थी।

इस सिफारिश में दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह ऐसा मामला था, जहां दूसरों को इस तरह के जघन्य अपराधों को करने से रोकने के लिए ऐसा दंड दिया जाना चाहिए, जो नजीर बने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement