Advertisement
हरियाणा में ‘निर्भया’ जैसा कांड, जींद में गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या
नई दिल्ली। देश में निर्भया जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली गैंगरेप की तरह ही हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लडक़ी का क्षत-विक्षत शव मिला है। डॉक्टरों ने लडक़ी के साथ बर्बरता से गैंगरेप होने की पुष्टि की है। आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने गैंगरेप की बाद लडक़ी की हत्या कर दी। लडक़ी के शरीर पर बर्बरता के कई निशान मिले हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही 5 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका पिछली 9 जनवरी से घर से लापता थी। जींद के अलावा फरीदाबाद में भी एक लडक़ी के अपहरण और गैंगरेप की खबर है।
पुलिस को पीडि़ता लडक़ी एक पेट्रोल पंप के पास सडक़ पर पड़ी मिली। लडक़ी के शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पानीपत से भी रेप के बाद एक लडक़ी की हत्या की खबर आ रही है। जींद जिले के डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि रविवार को जींद की एक नहर के पास नग्न अवस्था में एक नाबालिक लडक़ी का शव बरामद हुआ। जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव की नहर पर लोगों ने कल एक नाबालिग लडक़ी का शव पड़ा हुआ देखा था, जिसकी सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। जांच में पता चला कि मृतका कुरुक्षेत्र की रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्र थी। पुलिस ने शव को रोहतक के पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि लाश को किसी ने नहर से निकाल कर किनारे पर डाल दिया है। रोहतक पीजीआई अस्पताल के ऑरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि लडक़ी के शरीर चोटों के कई निशान मिले हैं। लडक़ी के निजी हिस्से में भी किसी ठोस और नुकीली चीजों से गंभीर चोटों के निशान हैं। डॉक्टर ने बताया कि 3 या 4 लोगों ने लडक़ी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। लडक़ी की पहचान खत्म करने के लिए शव को क्षत-विक्षत करने की भी कोशिश की गई। हत्या के बाद शव को पानी में भी फेंका गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जींद
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement