Nine lakh people seen still internation geeta jayanti mahotsav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:25 pm
Location
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को देख चुके है 9 लाख पर्यटक

khaskhabar.com : गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 4:54 PM (IST)
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को देख चुके है 9 लाख पर्यटक
कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 के रंग-बिरंगे रंगों को अब तक देश-विदेश से 9 लाख लोग देख चुके है। इस महोत्सव के आगोश में नित रोज कोई ना कोई ऐतिहासिक और यादगार क्षण समा रहा है। पहली बार 8 दिनों में गीता जयंती महोत्सव को लाखों लोगों का पहुंचना हुआ है। अहम पहलु यह है कि इस महोत्सव में सबसे ज्यादा 48 हजार 513 लोगों ने ब्रहमसरोवर के कृष्णा घाट द्वार और सबसे कम 45 लोगों ने वीवीआईपी घाट द्वार से प्रवेश किया। महोत्सव के इस आंकड़े को देखकर सहजता से आकंलन किया जा सकता है कि राज्य सरकार और प्रशासन के प्रयास सार्थक हुए है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने गुरुवार को बताया कि इस महोत्सव का रंग पूरे विश्व पर चढ़ चुका हैं। विदेशों तक हो रहे प्रचार-प्रसार से विदेशी पर्यटक भी इस महोत्सव में पहुंच रहे है। गुजरता एक-एक क्षण नए कीर्तिमानों के साथ नया इतिहास बनाता जा रहा है। इस इतिहास के यादगार पलों के साक्षी अब तक करीब 9 लाख पर्यटक बन चुके है। इन पर्यटकों ने महोत्सव के आठवें दिन सरस और शिल्प मेले में जमकर खरीददारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया।



बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement