नई दिल्ली। एनजीटी ने चार उत्तरी राज्यों को चेतावनी दी कि अगर वे सीएनजी
को लागू नहीं करते हैं तो राज्य परिवहन को रोक दिया जाएगा। अधिकरण ने कहा
कि हवा में मिले ज्यादातर पार्टिकुलेट मैटर जो दिल्लीवासी सांस के जरिए
ग्रहण करते हैं, वो वहां से निकलते हैं।
अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने कहा, अपने क्षेत्रों में
सीएनजी स्टेशनों को स्थापित करने के संबंध में आपने क्या किया है। आप इस
बारे में क्या कर रहे हैं। हमने आपकरे इस मुददे पर अपना जवाब सौंपने का
निर्देश दिया था। आपने इसपर क्या किया।