बूंदी। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी बुधवार को जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। कृषि मंत्री का सर्किट हाउस में विधायक अशोक डोगरा व भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाडा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कृषि मंत्री नवीन कृषि मण्डी प्रांगण पहुचे जहां धीमी गति से चल रहे कार्यो को देख नाराजगी जताते हुऐ अधिकारियों को दिन रात कार्य जारी रख शीघ्र कार्य पुण कर तुलाई चालू कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर आढ़तिया संघ ने कृषि मंत्री का घेराव कर कृषि उपज मण्डी को शीघ्र स्थापित करवाने, नई मण्डी में किसानों व आढ़तियों को सुविधाओं उपलब्ध कराने की बात की। सैनी ने आढ़तिया संघ को विश्वास दिलाया की शीघ्र नवीन मण्डी का कार्य पूण करा मण्डी को चालू कर दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक अशोक डोगरा,जिलाध्यक्ष महिपत सिंह,जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल सहित कृषि उपज मण्डी के अधिकारी,कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]