New IS module: Another person arrested from Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:25 pm
Location
Advertisement

नया ISIS मॉड्यूल : NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली से पकड़ा

khaskhabar.com : रविवार, 21 अप्रैल 2019 09:25 AM (IST)
नया ISIS मॉड्यूल : NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली से पकड़ा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एसआईएसआई से प्रभावित एक ग्रुप के सदस्य को दिल्ली से अरेस्ट किया है। बता दें कि यह व्यक्ति दिल्ली समेत उत्तर भारत में राजनेताओं, सरकारी भवनों और भीड़-भाड़ वाले स्थान में हमले की योजना बना रहे थे। इसके अलावा हैदराबाद और वर्धा में छापेमारी के दौरान 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि मोहम्मद गुफरान को एक आतंकी हमले की साजिश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में वह 13वां आरोपी है।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद आईएस की विचारधारा से प्रभावित था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक प्रो-आईएस-मॉड्यूल 'हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम' का गठन किया, जिनकी इच्छा भारतीय सरकार के खिलाफ जंग करने की थी। मामले में पहले ही मोहम्मद के दोस्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement