new infrastructure will be devlop for policeman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदलेगी पुलिसवालों की स्थिति, क्वार्टर सहित कई सुविधाओं का होगा विस्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 5:08 PM (IST)
बदलेगी पुलिसवालों की स्थिति, क्वार्टर सहित कई सुविधाओं का होगा विस्तार
यमुनानगर। जिले में खस्ता हाल थानों के स्थान पर नई बिल्डिंगें बनाई जाएंगी। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को हरियाणा के हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी बी एस सिंधु यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के साथ ग्राउण्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां डीएसपी के क्वार्टर बनाएं जाएंगे। साथ ही पुलिस लाइन मे कर्मचारियों के लिए नए मकान भी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लाइन में रहने वाले कर्मचारियों के छोटे बच्चों को दूर पढऩे के लिए नहीं जाना होगा। क्योंकि पुलिस लाइन में एक स्कूल भी खोला जाएगा। जहां बाहर के भी 50 प्रतिशत बच्चे पढ़ सकेंगे। पुलिस लाइन के हालात का जायजा लेने के बाद डीजीपी ने पुलिस थानों का भी दौरा किया। मौके पर ही इन थानों का नक्शा तैयार करने की बात कही और जल्द ही जिले के सभी थानों को एक आधुनिक थानों में तबदील करने की बात कही।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement