Advertisement
राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, क्या है खास, यहां पढ़ें

आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर राज पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रावधान किए गए हैं। जिसके तहत विभाग की अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा तथा देशी मदिरा के गोदामों पर परमिट व विक्रय हेतु मांग पत्रों को स्प्रिट के संचालन हेतु जारी होने वाले परमिट ब्रांड तथा लेवल पंजीयन की प्रक्रिया विभाग द्वारा जारी होने वाले समस्त प्रकार के प्रावधानों को समय सीमा में ऑनलाइन किया जाएगा। मदिरा दुकानों की लोकेशन की जांच संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक के अलावा जिले में किसी अन्य निरीक्षक अथवा सहायक आबकारी अधिकारी या स्वयं जिला आबकारी अधिकारी द्वारा भी की जा सकेगी। दुकानों का लाइसेंस तीन दिवस में जारी किया जाना अनिवार्य होगा। राज सरकार ने पहली बार मदिरा की बिक्री पर ग्राहकों के हित में बिल उपलब्ध कराने की अनिवार्यता की है, जिससे मदिरा की अधिक दर पर विक्रय की पूर्ण पाबंदी लगेगी तथा उपभोक्ता को होने वाले शोषण से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में इस बार से आरटीडीसी, आरएसबीसीएल व गंगानगर शुगर मिल द्वारा भी मदिरा विक्रय किया जाएगा। नीति में पहली बार देसी मदिरा पर भी एमआरपी निश्चित की गई है इस प्रकार से इस बार से देशी मदिरा पर न्यूनतम एवं अधिकतम विक्रय मूल्य दोनों लागू होंगे। गंगानगर शुगर मिल द्वारा निर्मित की जाने वाली हेरिटेज मदिरा का विकास किया जाएगा तथा राजघरानों से प्राप्त रेसिपी द्वारा विभिन्न ब्रांड जैसे केसर कस्तूरी, रॉयल चंद्रहास, जगमोहन, मवालीन, हेरिटेज सौंफ एवं इलायची ब्रांड इत्यादि का विकास किया जाएगा। इस मदिरा में विभिन्न मसालों का मिश्रण किया जाता है जिससे हर्बल एवं औषधीय मदिरा का निर्माण विस्तृत पैमाने पर किया जाएगा। यूनेस्को द्वारा जयपुर को हाल ही में हेरिटेज सिटी घोषित किए जाने के कारण उक्त मदिरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया जाएगा। नकली एवं अवैध मदिरा के निर्माण बेचान और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा आबकारी निरोधक दल को मजबूत किया जाएगा। पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। विक्रय की जाने वाली मदिरा पर होलोग्राम एवं क्यूआर कोड लगाया जाएगा। ट्रेक एंड ट्रेस पद्धति से अवैध और नकली शराब की रोकथाम की जा सकेगी। अब मदिरा की दुकान पर स्कूल धार्मिक स्थलों की तरह आंगनवाड़ी केंद्रों से भी नियम अनुसार न्यूनतम 200 मीटर से कम दूरी पर संचालित नहीं होगी। नकली व मिलावटी मदिरा को रोकने के लिए देशी मदिरा एवं अंग्रेजी मदिरा की तीन प्रतिशत मात्रा एग्रीटेक टेट्रा पैक में उपलब्ध होगी पराई होती है तथा इसमें नहीं लगते इस वजह से मिलावट संभव नहीं उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश के कई अन्य प्रदेशों में भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


