Netflix has Rs 199 Mobile plan launched in the month-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेटफ्लिक्स ने 199 रु. प्रतिमाह में मोबाईल प्लान लान्च किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 9:32 PM (IST)
नेटफ्लिक्स ने 199 रु. प्रतिमाह में मोबाईल प्लान लान्च किया
शिमला। नेटफ्लिक्स ने अपना नया मोबाइल प्लान लांच किया, इस प्लान को लेने वाले सदस्य नेटफ्लिक्स का कंटेंट बिना रुके और बिना एड के केवल 199 रु. प्रतिमाह में देख सकेंगे। यह कंटेंट स्टैंडर्ड डेफिनिशन में एक स्मार्टफोन या एक टेबलेट पर देखा जा सकेगा।मौजूदा बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लांस के अलावा भारत के लिए यह चौथा प्लान है। नेटफ्लिक्स के डायरेक्टर, प्रोडक्ट इनोवेशन , अजय अरोड़ा ने कहा, ‘‘दुनिया के किसी भी अन्य देश के मुकाबले हमारे भारतीय सदस्य अपने मोबाईल पर ज्यादा कंटेंट देखते हैं और वो हमारे शो एवं फिल्में डाउनलोड करना पसंद करते हैं। हमारा मानना है कि यह नया प्लान नेटफ्लिक्स को उन लोगों के लिए ज्यादा एक्सेसिबल और उपयुक्त बना देगा, जो घर पर बैठकर या घूमते फिरते अपने मोबाईल या टेबलेट पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं।’’ फिक्की-ईवाई; 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अपने फोन का 30 प्रतिशत समय और 70 प्रतिशत से ज्यादा मोबाईल डेटा मनोरंजन के लिए खर्च करते हैं।नेटफ्लिक्स सभी शैलियों में सभी पीढ़ियों के लिए भारतीय फिल्मों और सीरीज़ में भारी निवेष कर रहा है, जिसमें यहां पर लोकप्रिय रही हिट सीरीज़, सैक्रेड गेम्स, चापस्टिक्स और माईटी लिटिल भीम शामिल हैं।तेरह नई फिल्में और नौ नई ओरिज़नल सीरीज़ पाईपलाईन में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement