Advertisement
नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन किया

इसी कार्यक्रम को दिए एक अलग साक्षात्कार में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान एक जहाज पर ड्रोन हमला करने से पहले एक "बेहतरीन समझौते" पर सहमत हो गया था।
ट्रंप ने कहा, "वे (ईरान) कल एक समझौते के लिए तैयार हो गए थे। वह हमारे लिए एक बेहतरीन समझौता था। उसमें परमाणु कार्यक्रम जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने सब कुछ छोड़ने पर सहमति जताई थी। लेकिन इसके बाद वे बातचीत से उठकर चले गए और करीब एक घंटे के भीतर एक जहाज पर ड्रोन लॉन्च कर दिया।"
ट्रंप ने कन्फर्म किया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहा, अमेरिका ने रात भर ईरान पर नए हमले किए हैं।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अमेरिका के साथ अपनी सैन्य साझेदारी के लिए शुक्रगुजार है। उन्होंने कहा कि संयुक्त ऑपरेशन ने ईरान के परमाणु और मिसाइल प्रोग्राम से होने वाले तुरंत खतरे को पीछे धकेल दिया है।
उन्होंने कहा, "इजरायल अमेरिका का बेहद आभारी है कि उसने हमारे साथ मिलकर ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने और उन्हें पहुंचाने की क्षमता विकसित करने से रोकने के लिए कदम उठाए। यह खतरा केवल इजरायल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी देशों और स्वयं अमेरिका के लिए भी था।"
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल अब ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां वह अमेरिकी सैन्य सहायता पर अपनी निर्भरता धीरे-धीरे कम करना शुरू कर सकता है।
अमेरिका और इजरायल के बीच पूर्व में हुए रक्षा सहायता समझौतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "अब हम इतने सक्षम हो गए हैं कि भविष्य में इस सहायता को शून्य तक ला सकते हैं।"
नेतन्याहू ने दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा इजरायल की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए अधिक अमेरिकी सहायता की वकालत करते थे। नेतन्याहू ने कहा कि ग्राहम का मानना था कि इजरायल को सैन्य सहायता देना अमेरिका के सुरक्षा हितों के भी अनुरूप है। उन्होंने ग्राहम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अमेरिकी सीनेट में इजरायल के सबसे मजबूत समर्थकों में से एक थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


