Nepal Foreign Minister to arrive today on two day India visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल के विदेश मंत्री आज से भारत दौरे पर

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 10:22 AM (IST)
नेपाल के विदेश मंत्री आज से भारत दौरे पर
काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत सोमवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि महत भारतीय विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रायसीना डायलॉग के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेंगे जिसका शीर्षक है द न्यू नॉर्मल : मल्टीलेटेरेलिज्म विद द मल्टी-पोलेरिटी। यह वार्ता मंगलवार से गुरुवार तक चलेगी। इस कार्यक्रम के अलावा महत भारतीय मंत्रियों और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायसीना डायलॉग के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस सम्मेलन में लगभग 65 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

[@ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा आदमखोर तेंदुआ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement