Neither was afraid of Ram Rahim nor now anymore: the sadhvi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न तब राम रहीम से डरी थी और न ही अब: पीड़ित साध्वी

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 2:26 PM (IST)
न तब राम रहीम से डरी थी और न ही अब: पीड़ित साध्वी
चंड़ीगढ़। 2009 में जब मैं कोर्ट में थी, तब भी वो मेरे सामने था लेकिन तब भी मैं इसी तरह खड़ी थी। राम रहीम ने मुझे कई बार डराने की कोशिश की, लेकिन ना मैं तब डरी थी और ना मैं अब डरी हूं। यह कहना है पीड़ित साध्वी का, जिसने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई। राम रहीम ने जिन साध्वियों का रेप किया था, उनमें से एक साध्वी ने राम रहीम को सजा मिलने के बाद खुशी जाहिर की है। उसने कहा कि वह कभी भी राम रहीम से नहीं डरी थी। मुझे आज न्याय मिला है। आपको बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो साध्वी से रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा हुई है। साथ ही 30 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। आगे पीड़िता ने कहा कि राम रहीम ने ही उसके भाई को 2002 में मरवा दिया था क्योंकि उसके भाई को शक था कि राम रहीम पर उससे कुछ गलत हरकतें कर रहा है। जब मैं सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के कॉलेज में ही पढ़ती थी, मेरे परिवार वाले राम रहीम के भक्त थे। इसके बाद भी राम रहीम ने मेरे साथ ऐसी हरकत की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement