Nehru Yuva Kendra will fill the position of National Service-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:41 am
Location
Advertisement

नेहरू युवा केन्द्र भरेगा राष्ट्रीय सेवाकर्मी के पद

khaskhabar.com : सोमवार, 03 अप्रैल 2017 7:33 PM (IST)
नेहरू युवा केन्द्र भरेगा राष्ट्रीय सेवाकर्मी के पद
सोलन। नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा जिले के पांच विकास खण्डों में राष्ट्रीय सेवा कर्मी के पद भरे जायेंगे। यह जानकारी आज यहां नेहरू युवा केन्द्र सोलन की समन्वयक ईरा प्रभात ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 अप्रैल, 2017 प्रातः 9 बजे से नेहरू युवा केन्द्र, सर्कुलर रोड़, सोलन में आयोजित किए जायेंगे। इन पदों के लिए आवेदन पहले ही प्राप्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां लेकर आएं। किसी भी उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए अलग से पत्र नहीं भेजे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष न. 01792-220544 अथवा मोबाईल न. 94188-18512 एवं 94181-54303 पर प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement