Neeraj Singh Baghel became state vice president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:57 am
Location
Advertisement

नीरज सिंह बघेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

khaskhabar.com : सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 6:15 PM (IST)
नीरज सिंह बघेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष
बस्ती। साऊँघाट क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ की बैठक में नीरज सिंह बघेल को क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुनील सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अभय देव शुक्ल के निर्देश पर साऊँघाट के बीडीसी सदस्य नीरज सिंह बघेल जी को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नीर सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, मैं उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने में गति दूँगा।
उन्होंने कहा कि ये वह दुर्भाग्य की बात है कि 2000 की आबादी पर चुनकर आने वाला बीडीसी सदस्य को सिर्फ प्रमुख मतदान तक सीमित रखा गया है। हम लोग भी 2000 की जनता पर चुनकर आते है। हमें भी लोगों को जवाब देना पड़ता है। राज्य सरकार और केन्द्र की सरकारें हम सबके साथ अन्याय कर रही है। ये बड़ी विडम्बना है कि 1000 पर चुनकर आने वाले प्रधान को सारा अधिकार और 2000 पर चुनकर आने वाले को कोई भी अधिकार नहीं।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement