need to rewrite history-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इतिहास को दोबारा लिखने की जरूरत

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 5:38 PM (IST)
इतिहास को दोबारा लिखने की जरूरत
बून्दी। हमारा इतिहास लेखकों के राज्य संरक्षित होने के कारण सत्ता से प्रभावित रहा। इसके चलते विसंगतियों से युक्त इतिहास की जानकारी हम सभी को पथभ्रमित कर रही है। ये कहना है डाॅ.एसएल नागौरी का । इतिहास विषय के पुनर्लेखन की आवश्यकता क्यों विषय पर आयोजित गोष्ठी में डाॅ.एस.एल.नागौरी ने कहा कि लेखकों की व्यक्तिनिष्ठता के चलते लेखन की मौलिकता प्रभावित रही है। ऐसे लेखन में चाटुकारिता और अवास्तविकता स्पष्ट रहती हैं। लेखक राजाओं और अपने संरक्षकों को खुश करने के लिए जैसा उन्होंने चाहा, वैसा ही लिखा। चाहे वह गलत ही क्यों न हो या अप्रमाणित रहा हो। गोष्ठी के मुख्यअतिथि ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के बी.के.खुशराज रहे, अध्यक्षता सीओ स्काउट दिलीप माथुर ने की और शिक्षाविद् चतुर्भुज महावर, लीडर ट्रेनर देवी सिंह सैनानी विशिष्ठ अतिथि रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement