Need to help people stay safe during corona transition: Tarkishore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षित रहकर लोगों की मदद करने की जरूरत : तारकिशोर

khaskhabar.com: बुधवार, 12 मई 2021 08:14 AM (IST)
कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षित रहकर लोगों की मदद करने की जरूरत : तारकिशोर
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं पटना जिला के प्रभारी मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षित रहकर सांगठनिक रूप से हमें लोगों की मदद करने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को पटना महानगर एवं ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज हम सरकार में हैं। उन्होंने कार्यकतार्ओं का आह्वान करते हुए कहा, " वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के इस दौर में अपने को सुरक्षित रखते हुए हमें सांगठनिक रूप से लोगों को मदद के लिए आगे बढ़कर काम करने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा कि इस काल में हमने अपने कई समर्पित कार्यकर्ताओं एवं अन्य कई लोगों को खोया है, लेकिन हमें अपने जज्बे और जुनून को बरकरार रखना है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा, "संपूर्ण मानवता पर आए संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद के लिए पूरे मनोयोग से एकजुट होकर काम करें। जहां भी हमारी जरूरत हो, बेझिझक हमें बताएं।"
उन्होंने इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में भाजपा को संगठित रूप से इस वैश्विक महामारी के दौरान सुरक्षित रहकर व्यापक ²ष्टिकोण बनाते हुए बृहद सांगठनिक कार्य योजना पर काम करना होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement