Need for Employment Education: Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:25 pm
Location
Advertisement

रोजगारसृजक शिक्षा की आवश्यकता: राज्यपाल

khaskhabar.com : सोमवार, 21 जनवरी 2019 10:01 PM (IST)
रोजगारसृजक शिक्षा की आवश्यकता: राज्यपाल
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने रोजगारसृजक शिक्षा की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालयों को ऐसे प्रयास करने होंगे कि शिक्षा रोजगार का सृजन करने वाली बन सके। राज्यपाल ने भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन करने की जरूरत जताई है।

राज्यपाल सिंह ने सोमवार को यहां राजभवन में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में बनने वाले ऑडिटोरियम व इण्डोर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद थे। राज्यपाल सिंह ने कहा कि आधुनिकता के साथ शिक्षा को इतर गतिविधियों से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रोजेक्ट से बीकानेर संभाग के युवाओं को अपनी प्रतिभा को विकसित करने का मौका मिल सकेगा।

रिक्तियों को शीघ्र भरा जावे- कुलाधिपति कल्याण सिंह ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को यथा शीघ्र भरे जाने की कार्यवाही की जरूरत जताई है। कुलाधिपति सिंह ने कहा कि प्राध्यापकों के अभाव में शिक्षा कैसी होगी, यह कल्पना करने से ही मन को बड़ी खेद पहुंचती है। राज्य सरकार को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement