Advertisement
एनडीए सरकार की सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार पर है जीरो टॉलरेंस की नीति : दिलीप जायसवाल

उन्होंने एनडीए सरकार की भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता की जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है, तब तक ये मुद्दे हमारे एजेंडे में सर्वोपरि रहेंगे। बिहार सरकार दंगाइयों पर कड़ी नजर रखती है और यह चिंतित होने का विषय नहीं है।
जायसवाल ने लालू परिवार की वर्तमान स्थिति पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है, जिसके चलते वे अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा के खिलाफ भय दिखाकर अपने वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रहे हैं। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एनडीए संकल्पित हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में मिलकर कार्य करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


