NCP MP Udayan Raje Bhosle to join BJP today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:07 am
Location
Advertisement

शरद पंवार को लगा बड़ा झटका, सांसद ने छोड़ी पार्टी

khaskhabar.com : शनिवार, 14 सितम्बर 2019 08:30 AM (IST)
शरद पंवार को लगा बड़ा झटका, सांसद ने छोड़ी पार्टी
मुंबई/ नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शरद पंवार (Sharad Pawar) की पार्टी एनसीपी(NCP) को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के सातारा से सांसद उदयनराजे भोसले (Udayan Raje Bhosle ) ने शुक्रवार रात डेढ बजे लोकसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उदयनराजे को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पुणे से दिल्ली लेकर आए थे। उदयनराजे भोसले आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

एनसीपी के चार सांसदों में से एक उदयनराजे थे। शुक्रवार को देर रात पुणे से उदयन राजे दिल्ली पहुंचे। उन्हें महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पुणे से लेकर दिल्ली आए। दिल्ली में सीएम फड़णवीस और सांसद उदयनराजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पास गए। जहां बतौर सांसद अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement