NCC the nations largest organization of disciplined said Rajbir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनसीसी देश का सबसे बड़ा अनुशासित संगठन: राजबीर

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 9:32 PM (IST)
एनसीसी देश का सबसे बड़ा अनुशासित संगठन: राजबीर
गोंडा। एनसीसी देश का सबसे बड़ा संगठन है जिसमें छात्र एक सैनिक की भांति प्रशिक्षण प्राप्त करके अनुशासित जीवन जीने की कला सीखते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान करते हैं। यह बात 48 उप्र. वाहिनी एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण के दौरान वीएसएम ग्रुप कमांडर एनसीसी मुख्यालय गोरखपुर ब्रिगेडियर राजबीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि एनसीसी के छात्र प्राकृतिक आपदा के समय स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर भारतीय सेना को भी सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं। निरीक्षण के दौरान 48 वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल आशुतोष मुद्गल ने विभिन्न विद्यालयों में एनसीसी का संचालन करने वाले एसोसिएट अधिकारियों मेजर जेएन सिंह, केएन पाण्डेय, एसके पाण्डेय, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, कैप्टन राजेश द्विवेदी, राम नगीना यादव, राजाराम, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह आदि का परिचय कराया।
निरीक्षण का शुभारंभ सीनियर अंडर आफिसर सुधांशु, आयुष, कैडेट आर्यन, शुभम, रवि, हृदय शंकर, रियाजुद्दीन, ऋषभ एवं राम प्रकाश आदि कैडेटों द्वारा गार्ड आफ आनर से हुआ। सुबेदार मेजर धर्मेन्द्र सिंह एवं पीआइ व सिविल स्टाफ ने निरीक्षण में सहयोग किया।

[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement