दंतेवाडा में बारूदी सुरंग विस्फोट में CRPF के 7 जवान शहीद
khaskhabar.com:
दंतेवाडा। छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले में मालेवाडा जंगल के करीब नक्सलियों
द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में के सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए
हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 230वें
बटालियन ताल्लुक रखने वाले ये जवान टाटा 407 में सफर होकर दंतेवाडा से
सुकमा मार्ग में स्थित अपनी कंपनी की शिविर में जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि जब वाहन मेलावाडा गांव के पास कुआकोंडा थाना क्षेत्र में
पहुंचा, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इससे वाहन
क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें बैठे सात जवान शहीद हो गए।