Naxalites bomb BJP office in Jharkhand -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:57 pm
Location
Advertisement

झारखंड में नक्सलियों ने BJP का चुनाव कार्यालय बम से उड़ाया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 6:19 PM (IST)
झारखंड में नक्सलियों ने BJP का चुनाव कार्यालय बम से उड़ाया
रांची। झारखंड के पलामू जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव कार्यालय को गुरुवार रात को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कार्यालय हरिहरगंज में एक बस स्टैंड के पास स्थित है। पलामू लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रेल को मतदान होना है।

यह चुनाव कार्यालय बिहार की सीमा से बिल्कुल लगा हुआ है। घटनास्थल से पुलिस थाना महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन अंधेरा होने नक्सलियों द्वारा घात लगाकर हमला करने की आशंका को लेकर पुलिस काफी सावधानी बरत रही है। हरिहरगंज का यह इलाका नक्सल प्रभावित है। यहां नक्सली पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पिछले वर्ष यहां नक्सलियों ने सरकारी भवन को उड़ा दिया था। यहाँ थाने पर भी हमले की घटनाएं हो चुकी है। पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा उम्मीदवार के रूप में सांसद व राज्य के पूर्व डीजीपी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, नक्सलियों ने 'सीपीआई-माओवादी जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि ये कृत्य करने के बाद वे बिहार फरार हो गए हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement