Navjot Singh Sidhu reaction about Captain Amarinder Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरिंदर सिंह मेरे पिता समान, मिलकर सुलझा लूंगा मामला : सिद्धू

khaskhabar.com: सोमवार, 03 दिसम्बर 2018 6:01 PM (IST)
अमरिंदर सिंह मेरे पिता समान, मिलकर सुलझा लूंगा मामला : सिद्धू
झालावाड़। पंजाब सरकार के मंत्री और पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही हैदराबाद में पत्रकारों ने जब सिद्धू से करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह में शिरकत को लेकर हुई उनकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में पूछा था, तो उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का मजाक उड़ाया था। सिद्धू ने कहा था कि राहुल गांधी मेरे कैप्टन हैं। उन्होंने मुझे पाकिस्तान भेजा। राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर) के भी कैप्टन हैं। कांग्रेसी नेताओं द्वारा चारों ओर से आलोचना होने के बाद अब सिद्धू ने सफाई दी है। सिद्धू ने सोमवार को कहा कि अमरिंदर सिंह उनके पिता के समान हैं और वे उनसे मिलकर मामले को सुलझा लेंगे। सिद्धू ने कहा कि आप मैले कपड़े को सबके सामने नहीं धोना चाहेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह पिता समान शख्स हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं, इज्जत करता हूं। मैं उनसे खुद मिलकर मामले को सुलझा लूंगा। हालांकि सिद्धू इस मसले पर माफी मांगने को तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement