National unity increases with social harmony and nationalism: Devnani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामाजिक समरसता और राष्ट्र भाव से बढती है राष्ट्रीय एकता : देवनानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2024 4:25 PM (IST)
सामाजिक समरसता और राष्ट्र भाव से बढती है राष्ट्रीय एकता : देवनानी
-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ राजस्थान (उच्च‍ शिक्षा) का अधिवेशन जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत की सभ्यता और संस्कृ्ति का आधार हमारे आदर्श है। सत्य की रक्षा, त्याग, प्रण और हमारे आदर्शों के प्रसंग राष्ट्र विकास में सहयोगी रहें है। भारतीय जीवन पद्धति, भारतीय मूल्यों, भारतीय आदर्शों, परम्पराओं और भारतीयता का आधार भगवान श्री राम और उनकी प्रबंधन क्षमता का प्रतिबिम्ब, है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र भाव से रा‍ष्ट्रीय एकता बढती है। भारत में विभिन्न आयामों, परम्पराओं और राष्ट्रीयता को भगवान राम से जोडते है, इसीलिए भारत में राम मंदिर और राष्ट्र मंदिर के विचार को बल मिला है। देवनानी शुक्रवार को यहां मानसरोवर स्थित टैगोर पब्लि‍क स्कू ल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के 62वें वार्षिक अधिवेशन में राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर की ओर विषयक देराश्री व्याख्यान माला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र लोगों की भावना होती है, जुडाव होता है और समर्पण होता है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखण्डता, अस्मिता, स्वाभिमान, बुराई का उन्मूलन, जन सेवा, वंचितों को साथ रखना और न्याय की स्थापना करना हमारी संवैधानिक दायित्व है।
देवनानी ने कहा अयोध्या में मंदिर निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्राकट्य है। इससे भारत अखण्ड बना है। भेदभाव समाप्त हुआ है। इस निर्माण ने विभिन्नि वर्गों के संवाद को बढावा दिया है। समाज में सहयोग और सा‍झेदारी भी बढी है। सबका साथ-सबका विकास का ध्येय भी भगवान राम का जीवन चरित्र है। शालीनता और शीतलता युवा पीढी के लिए उन्न‍ति के आधार है। समारोह में अनेक गणमान्य नागरिक सहित महासंघ के सदस्यगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement