सेमिनार
में आए डॉ. सत्यप्रिया डे सरकार का मानना है कि इमरजेंसी केस में
लेप्रोस्कोपी कारगर साबित हो सकती है। हालांकि ज्यादातर अस्पतालों में इसके
लिए इंफ्रास्ट्रेक्चर नहीं होने तथा यह थोड़ी महंगी होने से अमल में नहीं
लाई जाती है। लेप्रोस्कोपी सर्जरी में मरीज आम सर्जरी के मुकाबले रिकवर
जल्दी होता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल ट्यूरिज्म से इसे जोड़ा जाना
चाहिए। विदेशों में यह हो रहा है। मरीज और परिजन इलाज के लिए होने वाले
खर्च में ही सैर—सपाटा भी कर लेते है। भारत में भी अब मेडिकल ट्यूरिज्म
तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि यह अभी तक बड़े शहरों तक सीमित है।