Advertisement
बीजिंग के ग्रेटहॉल में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस का आगाज़

इतना बड़ा कार्यक्रम होने के बाद भी कोने-कोने पर साफ-सफाई व हर चीज के पुख्ता इंतजाम थे। मीडियाकर्मियों व मेहमानों को कोई परेशानी न हो, इसका भी खास ध्यान रखा गया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि इतनी बड़ी तादाद में लोगों का सही ढंग से प्रबंध करना कोई आसानकाम नहीं होता। लेकिनचीन हर बड़े कार्यक्रम को शानदार ढंग से आयोजित करता रहा है। साल 2008 का पेइचिंग ओलंपिक हो या क्वांगचो में 2010 में हुए एशियनगेम्स या 2016 में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन। हर किसी आयोजन में चीन ने अपनी छाप छोड़ी है।देश के विकास में चीनी लोगों की प्रतिबद्धता और अनुशासन का भी बड़ा हाथ है।
इस तरह हजारोंप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पेइचिंग के केंद्र में हो रहे इस महत्वपूर्ण अधिवेशन के जरिए चीन देश और दुनिया के लोगों को मिलकर एक साथ बढ़ने का संदेश दे रहा है। दुनिया से कह रहा है कि आओ मिलकर साथ चलें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



