National anthem played for first time in Tripura assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:51 am
Location
Advertisement

त्रिपुरा विधानसभा में पहली बार बजाया गया राष्ट्रगान

khaskhabar.com : शनिवार, 24 मार्च 2018 07:54 AM (IST)
त्रिपुरा विधानसभा में पहली बार बजाया गया राष्ट्रगान
अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा में पहली बार राष्ट्र गान बजाया गया। नवनिर्वाचित सदन का पहला सत्र विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास के चुनाव के साथ शुरू हुआ। सदन की बैठक 11 बजे शुरू होने के साथ प्रोटेम अध्यक्ष रतन चक्रबर्ती विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया और सभी मंत्री, सदस्य, अधिकारी, पत्रकार व दर्शक सम्मान प्रदर्शित करने के लिए खड़े हुए।

विधानसभा सचिव बामदेब मजुमदार ने कहा कि वे हर रोज राष्ट्रगान बजाए जाने की कोशिश करेंगे। मजुमदार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि देश में किसी अन्य विधानसभा में राष्ट्र गान बजाया जाता है या नहीं।’’

माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक बादल चौधरी ने कहा कि विधानसभा अधिकारियों ने इस मुद्दे पर विपक्ष से संपर्क नहीं किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement