Advertisement
पर्यटकों के लिए खुले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के दरवाजे, जानें खर्चा...
नासा की एक मुहिम के तहत अब आम नागरिक भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर जाने का अनुभव ले सकेंगे। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने शुक्रवार को यह बात कही। वहां एक रात का खर्चा 35 हजार डॉलर (24 लाख 30 हजार रुपए) रहेगा। पिछले काफी समय से पर्यटकों और निजी हितों के लिए इस ऑर्बिटिंग रिसर्च लैब में जाने पर रोक लगी हुई थी।
अब आईएसएस और अंतरिक्ष पर व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे प्राइवेट अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर रॉकेट और कैप्सूल लॉन्च सिस्टम से यात्रा करने में मदद मिलेगी, जो बोईंग और एलन मस्क का स्पेस एक्स विकसित कर रहा है। दोनों कंपनी करीब एक दशक बाद अमेरिकी धरती से अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजने को तैयार है।
नासा हर साल स्टेशन के लिए दो प्राईवेट यात्रा की इजाजत देगा, जो 30 दिन चलेगी। पहला मिशन 2020 में हो सकता है। नासा का अनुमान है कि एक फ्लाइट का खर्चा प्रति सीट 50 मिलियन डॉलर (करीब 346.9 करोड़ रुपए) आएगा। साथ में नासा, स्टेशन पर विजिटर्स से खाने, स्टोरेज और कम्यूनिकेशन की कीमत भी वसूलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement