NASA embarks on a mission to touch the sun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:17 pm
Location
Advertisement

सूर्य को छूने के लिए नासा का यान आज भरेगा उड़ान

khaskhabar.com : शनिवार, 11 अगस्त 2018 09:15 AM (IST)
सूर्य को छूने के लिए नासा का यान आज भरेगा उड़ान
वाशिंगटन। नासा का अंतरिक्ष यान सूर्य को स्पर्श करने के इरादे से शनिवार सुबह तडक़े 3.33 बजे (भारतीय समयानुसार दोहपर एक बजे) फ्लोरिडा स्थित केप केनावेरल वायु सेना के अड्डे से कूच करेगा। छोटी कार के आकार के इस खोजी अंतरिक्षयान को सूर्य को छूने के लिए रवाना किया जाएगा।

इस खोजी अभियान का नाम भौतिक विज्ञानी ‘एगुजीन पार्कर’ के नाम पर रखा गया है। पार्कर ने पहली बार 1958 में सौर वात यानी सूर्य पर हवा के अस्तित्व की संभावना जताई थी। सौर वात आवेशित कणों और चुंबकीय क्षेत्रों की धारा है जो सूर्य से लगातार प्रवाहित होती रहती है।

नासा ने गुरुवार को ही एक ट्वीट में कहा, ‘‘लांच टीम तकनीक मसलों पर काम कर रही है और 70 फीसदी संभावना है कि मौसम अनुकूल रहेगा।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement