Narrow mode again implicated Trola-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संकरे मोड पर फिर फंसा ट्रोला

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 4:18 PM (IST)
संकरे मोड पर फिर फंसा ट्रोला
हनुमानगढ़। जंक्शन में सूरतगढ़ रोड पर स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की शाखा के पास बना संकरा मोड आए दिन भारी वाहनों के लिए हादसे का सबब बना हुआ है। संकरा मोड होने के कारण दिन व रात्रि को यहां से गुजरने वाले भारी वाहन फंस जाते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या पैदा होती है। बीती रात्रि भी एक ट्रोला इस मोड पर फंस गया। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब दस बजे एक ट्रोला नंबर पीबी 10 ई-एस 2873 सूरतगढ़ की तरफ से हनुमानगढ़ आया। जब ट्रोला चालक रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरकर जंक्शन में घुसने लगा तो नारंग होटल के पास बने संकरे मोड पर ट्रोला का एक टायर एसबीबीजे बैंक शाखा की दीवार के साथ बनी गन्दे पानी की निकासी की नाली में फंस गया। इस कारण ट्रोला वहां से निकल नहीं पाया। बीच सडक़ फंसे ट्रोले के कारण दोनों तरफ से आ-जा रहे वाहन चालकों को परेशानी हुई। यातायात भी बाधित हुआ। मजबूरी में वाहन चालकों को गलत दिशा से वाहन निकालने पड़े। करीब एक घण्टे तक यातायात बाधित रहा। करीब 11 बजे क्रेन मंगवाकर नाले में फंसे ट्रोले को निकाला जा सका। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। मौके पर पुलिस का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। यह भी पढ़े :सगाई में हिस्सा लेने जा रहे थे, हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement