Naresh Panchal becomes the president of Karnal, the National Lok Swaraj Party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:58 pm
Location
Advertisement

नरेश पांचाल बने राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के करनाल अध्यक्ष

khaskhabar.com : शनिवार, 01 सितम्बर 2018 6:08 PM (IST)
नरेश पांचाल बने राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के करनाल अध्यक्ष
करनाल। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आई.जी. रणबीर सिंह शर्मा ने कहा है कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल के लिए रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। जब तक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा तब तक कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है। रणबीर शर्मा शनिवार को यहां पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने हमेशा ही कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान दिया है। जिन लोगों ने पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है उन्हें सम्मान स्वरूप उचित पद दिए जा रहे हैं। आज यहां पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में करनाल जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके अनुसार नरेश कुमार पांचाल को जिला अध्यक्ष, प्रवीन आजाद को जिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार बाजवा को महासचिव, रामकुमार को संगठन मंत्री व इंद्र सिंह को ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार अंतिम व्यक्ति तक करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement