nainital HC orders state got to increase compensation to uttarakhand tragedy victim families -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केदारनाथ त्रासदी के प्रभावितों को मुआवजा बढाया जाए:हाईकोर्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 10:50 PM (IST)
केदारनाथ त्रासदी के प्रभावितों को मुआवजा बढाया जाए:हाईकोर्ट
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने 2013 में हुई केदारनाथ त्रासदी को लेकर जनहित याचिका में फैसला सुना दिया है। इसमें सरकार को प्रभावितों को राहत देने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने मुआवजे की राशि में वृद्धि करने को कहा है। प्रभावित परिवारों के बच्चों को बालिग होने तक प्रतिमाह 7500 रूपये देने का प्रावधान करने को कहा है। इसके साथ ही स्त्रातक स्तर तक निशुल्क पढाई की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शवों की खोजबीन के लिए स्पेशल टीमों का गठन करने की निर्देश दिया है। जस्टिस राजीव शर्मा व जस्टिस आलोक सिंह की संयुक्त खंडपीठ ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा है कि प्रभावितों के मकानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार एक पालिसी बनाए। संयुक्त खंडपीठ ने शवों की ढूंढखोज के लिए भी विशेष टीमों का गठन करने के भी निर्देश दिए हैं। इनका गठन एसपी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में करने को कहा है। फैसले में शव मिलने पर इनकी डीएनए जांच करने तथा इसका पूरा लेखा जोखा रखने को भी कहा गया है। रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement