nagaur news : Planting in 8800 hectare area of Parbatsar from costing 9.41 crores : Forest Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:27 pm
Location
Advertisement

परबतसर में 9.41 करोड़ की लागत से 8800 हैक्टेयर क्षेत्र में किया पौधरोपण : वन मंत्री

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 4:22 PM (IST)
परबतसर में 9.41 करोड़ की लागत से 8800 हैक्टेयर क्षेत्र में किया पौधरोपण : वन मंत्री
जयपुर/नागौर। वन मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में बताया कि परबतसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 साल में 9.41 करोड़ की लागत से 267 स्थानों पर 8800 हैक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण करवाया गया है।

खींवसर सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के तहत आकेशिया, नीम, अरडू, सिरस, खेजड़ी, रेगिस्तानी पौधे-रोहिड़ा, बबूल, शीशम जैसे पेड़ लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरुस्थल क्षेत्र 80 प्रतिशत इजरायली बबूल से अच्छादित क्षेत्र है। इजरायली बबूल का तेजी से विस्तार होता है, इसकी पत्तियां जानवरों के खाने के काम आ जाती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीशम, अरडू, सिरस के पेड़-पौधे जहां खत्म हो गए हैं, वहां क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार दुबारा पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विलायती बबूल को हटाने और इजरायली बबूल को लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले विधायक मानसिंह किनसरिया के मूल प्रश्न के जवाब में खींवसर ने विधानसभा क्षेत्र परबतसर में कार्यालय उप वन संरक्षक, नागौर द्वारा विगत पांच वर्ष में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कराए गए विकास कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र परबतसर में कार्यालय उप वन संरक्षक नागौर द्वारा विगत पांच वर्ष में कराए गए पौधरोपण कार्यों में रोपित पौधे एवं उनकी जीवितता प्रतिशत का विवरण भी सदन की मेज पर रखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement