Advertisement
मृतक किसानों के परिजनों के जले पर नमक छिड़क रहे हैं भाजपा नेता : पायलट
नागौर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट रविवार को नागौर जिले के दौरे पर रहे। पायलट जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर डीडवाना तहसील के ग्राम मंडूकरा पहुंचे, वहां उन्होंने पूर्व विधायक रूपाराम डूडी के मूर्ति अनवारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
पायलट ने कहा कि आज मुझे यहां किसान नेता रूपाराम डूडी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है और इस अवसर पर जो ये जन सैलाब यहां उमड़ा है। वह इस बात का प्रतीक है कि उन्होंने अपना जीवन सिर्फ जनता की सेवा के लिए समर्पित किया था और इसीलिए आज इतनी भीषण गर्मी में भी यहां दूर-दूर से लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए जो डूडी का योगदान रहा है वह हम सबके लिए मार्गदर्शक का काम कर रहा है। डूडी जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने सदैव किसानों और गरीबो के हितों के लिए संघर्ष किया और आज हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश व प्रदेश की जो दुर्गति हुई है, उससे आज पूरा देश भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का शोषण कर इस सरकार ने ये साबित कर दिया है कि इस जन-विरोधी भाजपा सरकार की रीति-नीति जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि इनकी प्राथमिकता मात्र सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस ने सदैव किसानों के लिए संघर्ष किया है, लेकिन भाजपा सरकार में यदि किसी की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई है तो वह किसान व खेती से जुड़े वर्ग की हुई है। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद है कि इस बुरे समय में भी भाजपा सरकार में कोई नेता या मंत्री नहीं है, जो किसानों को सांत्वना भी दे सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
नागौर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement