Advertisement
JP नड्डा आज से गोवा के दो दिवसीय दौरे पर

गोवा पहुंचने से पहले जेपी नड्डा बुधवार को दिन में ही तमिलनाडु दौरे पर कोयंबटूर भी पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि नड्डा कोयंबटूर हवाईअड्डे पर स्वागत कार्यक्रम के बाद सीधे तिरुपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। तिरुपुर में नड्डा पार्टी के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इरोड, तिरुनेलवेल्ली और तिरुपत्तूर के भी भाजपा के नए जिला कार्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
नड्डा तमिलनाडु में पार्टी के कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और उसके बाद गोवा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो जाएंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


