Advertisement
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में नादौन तथा हमीरपुर की भिड़ंत
हमीरपुर। राष्ट्रस्तरीय होली महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नादौन तथा हमीरपुर ब्लॉक की टीमें फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। फाइनल 13 मार्च को होगा। प्रतियोगिता में जिले के छह खंडों की टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में निशा तथा आशा ने प्रथम, सरोल महिला मंडल ने दूसरा तथा सुमन भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम तथा आयिषा दूसरे तथा डिंपल तीसरे स्थान पर रहीं। बेबी शो प्रतियोगिता के एक वर्ष के वर्ग में शिवन्या शर्मा प्रथम, अंबिका दूसरे स्थान तथा अंशिका रांगड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। तीन वर्ष के वर्ग में करिश्मा प्रथम, शिवम ठाकुर दूसरे तथा अधीर राणा तीसरे स्थान पर रहे। पांच वर्ष के वर्ग में अवनी प्रथम, आराध्य गुप्ता दूसरे तथा मयंक तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही सान्धवी डोगरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
Advertisement
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement