My booth of BJP worker, The strongest resolution should be: Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:56 pm
Location
Advertisement

PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, झूठ बोला जा रहा है मशीन की तरह

khaskhabar.com : शनिवार, 03 नवम्बर 2018 7:16 PM (IST)
PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, झूठ बोला जा रहा है मशीन की तरह
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता का मेरा बूथ, सबसे मजबूत संकल्प होना चाहिए। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि भारत एक राष्ट्र के रूप में हमारी मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेज प्रगति का परिचायक है। यह बात मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम नहीं लेकर इशारा देते हुए कहा कि कुछ नेता एके -सैतालीस गन मशीन से भी ज्यादा तेजी से झूठ बोलते रहते हैं। छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है, जो शुरू से ही विविधता का अनुपम सौंदर्य बिखेरता रहा है। ये एक प्राचीन भूमि है जिसका अपना समृद्ध इतिहास है। लेकिन एक राज्य के रूप में ये अभी-अभी 18 साल का हुआ है। एक युवा और ऊर्जावान राज्य।18 साल का युवा राज्य होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के दामन में उपलब्धियों की अनगिनत कहानियां हैं और इसी मजबूत नीव के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने में समर्थ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement