My booth, entrusted responsibility to Congress workers for the preparation of my pride-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:25 pm
Location
Advertisement

मेरा बूथ, मेरा गौरव की तैयारियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

khaskhabar.com : सोमवार, 18 जून 2018 9:40 PM (IST)
मेरा बूथ, मेरा गौरव की तैयारियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी
भरतपुर। भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 जून को होने वाले मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम की तैयारी के लिए शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य तिथि जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा रहे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला ने की।

प्रारंभ में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक ने नव निर्वाचित शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला का स्वागत करते हुए कहाकि युवा साथी को जिम्मेदारी मिलने पर उनको बधाई देते हुए शुभकामना दी एवं आशा व्यक्त की कि संगठन और मजबूती से आगे बढेगा। उन्हेांने सभी कांग्रेसजनों को अपने दो
बार ब्लाक अध्यक्ष कार्यकाल में विशेष सहयोग के लिए आभार जताया साथ ही कहा कि वह वर्तमान अध्यक्ष को अपनी पूरी तरीके से मदद करते रहेंगे।

जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा ने कांग्रेस पार्टी को त्याग तपस्या बलिदान की पार्टी के साथ साथ एक विचारधारा का रूप बताया जिस पार्टी के दो-दो प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने एकता और अखंडता के लिए देश के लिए शहादत दी उन्होंने मेरा बूथ मेरा गौरव में अधिक से
अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी निभाने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चैधरी ने कांग्रेस की एकजुटता पर बल दिया एवं शहर कांग्रेस के सफल आयोजन की सराहना की। शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला ने उपस्थित कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुए संगठन में युवाओं को सक्रिय भागीदारी के साथ वरिष्ठजनों के सम्मान करते हुए उनके अनुभव का लाभ संगठन की मजबूती के लिए लिया जावेगा तथा मेरा बूथ मेरा गौरव के लिए सभी कांग्रेसजनों से एकता के साथ भागीदारी निभाने की अपील की इससे कांग्रेस पार्टी मजबूती से आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम फहरा सके।
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांगे्रसी 1978 में इन्दिरा के साथ जेल सत्याग्रही रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ शर्मा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, उद्योग एवं व्यापार कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बनने पर येागेश सिंघल, विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष सत्य प्रकाश कटारा, जिलाध्यक्ष
राजेश शर्मा, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री तेजवीर सिंह, बार एसोसियेशन के अभिषेक जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सुभाष गर्ग, पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, रमेश धावई, पीसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीष चैधरी, श्री भगवान कटारा, हेमेन्द्र शर्मा चीकू, योगेश उपमन, योगेश सिंघल, महिला नेता पार्षद रेनू गोरावर, अनीता मीणा, ववली जाटव, पूर्व प्रधान स्वराज फौजदार, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, किशोर शर्मा, नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता इन्द्रजीत भारद्वाज, इंटक नेता विद्यासागर शर्मा, पार्षद दयाचंद पचोरी, सौरभ धाउ, दाउदयाल जोशी, पूर्व पार्षद मनोज शर्मा, अशोक लवानियां, राजेन्द्र सारस्वत, विभूतीराम अम्बेश, यदुनाथ दारापुरिया, दामोदर डागुर, हिन्दी साहित्य समिति के उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, शहर कोषाध्यक्ष ए.के. भटनागर, पूर्व पार्षद मुकेश जाटव, प्रेमचंद शर्मा, प्रेमचंद शर्मा आदि ने
सम्बोधित किया।

शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला व जिला कांग्रेस सचिव हेमेन्द्र चीकू ने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, प्रेस व इलैक्ट्रोनिक मीडिया की उचित व्यवस्था के साथ विधानसभा में मुख्य चौराहों पर कार्यक्रम व आसपास स्थल पर कार्यक्रम के होर्डिग व पार्टी के झंडे लगाये जायेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए जल व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, प्रेस मीडिया आदि के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सोंपी गई है। कार्यक्रम का संचालन चुन्नी कप्तान ने किया व आभार सेवर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश सोगरवाल ने जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement