muslim society handed over six lak rupees to the administration in bulandshahr-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:01 am
Location
Advertisement

बुलंदशहर में संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए आगे आए लोग, 6 लाख 27 हजार का ड्राफ्ट दिया

khaskhabar.com : शनिवार, 28 दिसम्बर 2019 2:04 PM (IST)
बुलंदशहर में संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए आगे आए लोग, 6 लाख 27 हजार का ड्राफ्ट दिया
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को शहर में अमन और भाईचारा दिखाई दिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस को गुलाब के फूल भेंट किया। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंसा के दौरान हुए नुकसान के एवज में पुलिस को 6 लाख 27 हजार 507 रुपए का ड्राफ्ट जिला कलेक्टर को सौंपा और जनपद में अमन चैन बनाए रखने का वादा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को आशंका थी कि शुक्रवार को बुलंदशहर में नमाज के बाद हंगामा हो सकता है। लेकिन पुलिस की आशंका धुर्मिल हो गई। शुक्रवार को 2 बजे तक पुलिस फोर्स और सभी मजिस्ट्रेट मस्जिद के आसपास तैनात थे। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग हाथ में गुलाब का फूल लेकर कोतवाली नगर की तरफ आए और पुलिस को फूल सौंपे। मुस्लिम समाज के ही अन्य लोग सरकारी संपत्ति के नुकसान के एवज में 6,27,507 रुपए का ड्राफ्ट डीएम को सौंपा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement