Advertisement
रंजिश के चलते पिकअप से टक्कर मार की थी हत्या, एक गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध

एसपी यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से आपसी रंजिश चली आ रही थी। हत्या की इस घटना के बाद गांव का माहौल तनाव पूर्ण हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ राय सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस की टीम हर संभावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश कर रही थी।
सूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता के आधार पर सोमवार को गठित टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपी राकेश फाण्डर को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरूद्ध कर लिया है। दोनों से पुलिस की टीम अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना भानीपुरा के कांस्टेबल कुलदीप की विशेष भूमिका रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


