Murder accused Cousin arrested in Land dispute case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:36 pm
Location
Advertisement

भूमि विवाद में हत्या का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017 08:25 AM (IST)
भूमि विवाद में हत्या का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी परचून दुकानदार शिवधनी की रविवार देर शाम जमीन के विवाद को लेकर ताऊ कल्याण सिंह यादव, चचेरे भाई धनपाल सिंह यादव व भतीजे अरविंद यादव ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवधनी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी और भाई रामअवतार को घायल कर दिया था।

इस मामले में मृतक के भाई महावीर सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने ताऊ, चाचा और भतीजे सहित पांच लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने सोमवार को बताया, "मामले की जांच में जुटी टीम ने सोमवार को आरोपी धनपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक बरामद कर ली गयी। लाइसेंसी बंदूक गिरफ्तार धनपाल सिंह की ही है।"

उन्होंने बताया कि टीम ताऊ कल्याण और भतीजे अरविंद यादव सहित चार आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement