muradabad news : Tractor-trolley accident in amroha, death of Four women, 25 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:34 am
Location
Advertisement

डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर सवार 4 महिलाओं की मौत, 25 घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 20 सितम्बर 2017 5:18 PM (IST)
डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर सवार 4 महिलाओं की मौत, 25 घायल
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम के बीच हुई टक्कर में चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर से अधिकतर लोग पितृ विसर्जनी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा स्नान को जाते हैं। मंगलवार देर रात बलवीर सिंह की बड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के 70 लोग सवार हुए। रास्ते में अमरोहा देहात क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पास एक अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने चंद्रा, सरोज सहित चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement