municiple corpration not been able to spend money -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:00 pm
Location
Advertisement

आई धनराशि भी खर्च नहीं कर पा रही है नगरपरिषद

khaskhabar.com : सोमवार, 16 जनवरी 2017 11:06 PM (IST)
आई धनराशि भी खर्च नहीं कर पा रही है नगरपरिषद
रेवाडी। रेवाड़ी के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से आए 3.5 करोड़ रुपए नगरपरिषद खर्च नहीं कर पा रही है। यह राशि अमृत योजना के लिए मिली है जिसमें शहर की सीवरेज, सड़क ,फुटपाथ , पार्क और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को लेकर करोडो रूपए की राशि खर्च की जानी है। इसके लिए चंडीगढ़ बैठे उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
नगर परिषद ईओ का कहना है कि उच्च अधिकारियों द्वारा गाइडलाइन दी जानी है जिसके अनुसार पैसे खर्च लिए जाएंगे। रेवाड़ी नगर परिषद ने नए और पुराने पार्कों के निर्माण और सुधार के लिए 14 करोड़ का एक प्रपोजल बना चंडीगढ़ भेजा हुआ है। साथ ही दूसरे विभागों द्वारा किये जाने कार्यों के लिए एक कमेटी बनाई जानी है। इसके लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी।

[@ तीखी मिर्च के बाद अब यहां के खेतों से मिलेगी पपीते की मिठास]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement