Municipal Corporation of Panchkula has become a haunt of corruption: AAP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:33 am
Location
Advertisement

भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है पंचकूला का नगर निगम : AAP

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 9:26 PM (IST)
भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है पंचकूला का नगर निगम : AAP
पंचकूला। आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंचकूला का नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और भाजपा सरकार में उसे मिल रही शह के चलते यह लगातार बढ़ रहा है। पार्टी ने निगम में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाये जाने की मांग करते हुए भाजपा नेता और इसके तकनीक कमेटी के सदस्य विशाल सेठ से करवाये जाने को महज दिखावा करार दिया है। पार्टी का कहना हटै कि पंचकूला में विकास के नाम पर किये जा रहे घोटाले जनता के साथ धोखा हैं और स्थानीय विधायक एवं पार्टी को इसके लिए आने वाले दिनों में जनता को जबाब देना होगा।

यहां जारी एक ब्यान में आप के अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने कहा है कि पंचकूला नगर निगम बनने से लेकर आज तक इसमें सिवाए लड़ाई झगड़े आपसी छींटाकशी, आरोप प्रत्यारोप करने,एक दूसरे को नीचा दिखाने व एक दूसरे के काम में रुकावट डालने के कोई काम नहीं हुआ। जो हुआ उसमें बड़ा गोलमाल किया गया। इसके लिए आरोप आप से भी पहले स्वयं निगम के पार्षद लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब शहर के बीचोबीच 9 चौराहों के सौंदर्यकरण के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ है, वह भी किसी से छिपा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि निगम के ईमानदार अधिकारी द्वारा सचेत किये जाने के बावजूद मिलीभुगत के चलते ठेकेदार को पैसों का भुगतान किया गया, इससे बड़ा भ्रष्टाचार होने का साबूत और क्या हो सकता है। उन्होंने चौराहों में इस्तेमाल सामग्री की भी जांच करवाये जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रयोग सामग्री किस मानक की और कहां कहां की लगी है की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पैसा किसी की निजी जेब से न जाकर लोगों के द्वारा दिए गये टैक्स का पैसा है। जिसे लूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है,मगर आम आदमी पार्टी ऐसा हर्गिज नहीं होने देगी तथा इस संबंध में जल्दी ही निगम दफ्तर के बाहर एक प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement